उत्तर प्रदेश के विकास शाक्य कमा रहे हैं मॉडलिंग में बड़ा नाम
विकास शाक्य एक फैशनेबल युवा मॉडल होने के साथ साथ एक लोकप्रिय अभिनेता और गायक भी हैं

सोशल मीडिया के उदय के बाद आज भारत में मॉडलिंग कर्रिएर किसी पहचान का मोहताज नहीं है। दुनिया भर के ब्रैंड्स अब अपने प्रोडक्ट्स को लांच करने के लिए मॉडल्स या ब्रैंड एंबेसडर पर निर्भर करते हैं जिससे मॉडलिंग एक नयी बुलंदी पे पहुँच चुका है। प्रतिस्पर्धा और चुनौतियों से भरी मॉडलिंग की दुनिया में उत्तरप्रदेश के विकास शाक्य ने कठोर मेहनत और लगन से भारत के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का लोहा मनवाया है।
विकास शाक्य एक फैशनेबल युवा मॉडल होने के साथ साथ एक लोकप्रिय अभिनेता और गायक भी हैं जो अपने प्रभावशाली, गॉर्जियस और एलिगेंट व्यक्तित्व से खूब जाने जाते हैं। विकास उत्तर प्रदेश के छोटे शहर गाजीपुर के रहने वाले हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण एक किसान परिवार में हुआ है। कृषि के क्षेत्र से मॉडलिंग रैंप पर आग लगाने तक का उनका सफर किसी चमत्कार से कम नहीं है क्योंकि कई निजी मुश्किलों और संघर्षों के बावजूद भी उन्होंने अपने सपनों को पंख दिया और उन्हें हासिल किया है।
2021 में मॉडलिंग कर्रिएर शुरू करने के बाद विकास ने मिस्टर इंडिया आइकॉन सीज़न 2 प्रतियोगिता में जीत दर्ज की और फिर प्रसिद्ध गायिका, अभिनेत्री और बिग बॉस 13 की प्रतियोगी हिमांशी खुराना के हांथों उन्हें मॉडल ऑफ़ द ईयर सीज़न 3 का किताब भी नवाजा गया। जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस भूमिका गुरुंग द्वारा विकास को 2021 में उत्तर प्रदेश आइकन अवार्ड और 2022 में अवध रत्न पुरस्कार भी मिल चूका है।
मॉडलिंग की दुनिया में अपने अनुभव को साझा करते हुए विकाश बताते हैं कि मॉडलिंग के छेत्र में सबके लिए कुछ न कुछ है। आप अपने रूचि के हिसाब से अपने हुनर को निखार सकते हैं जो आपके व्यक्तित्व से मेल खाता हो। एक बार जब आप किसी क्षेत्र में प्रवेश करते हैं, तो आपको सीखना चाहिए कि कैसे अपनी पोजीशन को बनाए रखना है और कैसे इंडस्ट्री में बने रहना है। उनका दावा है कि मॉडलिंग केवल लाइट कैमरा और ग्लैमर नहीं है बल्कि इससे कहीं ज्यादा है।
इंस्टाग्राम पर विकास के 26 हज़ार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं जबकि शार्ट वीडियो ऍप जोश में उनको 1.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वह वाराणसी के एकमात्र पुरुष वीडियो क्रिएटर हैं जिन्हें मई 2022 में जोश द्वारा आयोजित सबसे बड़े इवेंट लाइट्स कैमरा जोश में जोश ट्रेंडसेटर का सम्मान मिला है। सोशल मीडिया पर वह बॉडी फिटनेस, ट्रेंडी कपडे और शानदार फैशन टिप्स से अपने फॉलोवर्स को हमेशा अपडेट रखते हैं। वह लाइव सेशन के जरिये से युवाओं को उपयोगी टिप्स और मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ साथ उन्हें प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने बड़ी बड़ी कंपनियों के लिए एक मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी काम किया है। उन्होंने मिस्टर इंडिया, मिस इंडिया कल्चर इन अयोध्या महोत्सव 2022, मिस्टर एंड मिस इंडिया एरा 2022, मिस्टर एंड मिस इंडिया आइकन 2022 जैसे कई फैशन शो के आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान भी दिया है।