Mulayam Singh Yadav Death News LIVE: 82 वर्ष की आयु में मुलायम सिंह यादव का निधन, कल दोपहर 3 बजे सैफई में होगा अंतिम संस्कार


Mulayam Singh Yadav Death LIVE News Updates: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे उन्होंने आखिरी सांस लीं।
नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस लीं। उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पिछले कुछ दिनों से सपा नेता की हालत गंभीर बनी हुई थी। 22 नवंबर, 1939 को जन्मे मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक थे, जिन्होंने तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया।
वे 10 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद चुने गए थे।
Read More:-
- IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान
- Nazar Lag Jayegi (Video) Bholaa: Ajay Devgn, Tabu, Amala Paul, Javed A, Irshad K, Ravi B, Bhushan K
- वो 5 विदेशी कप्तान जो IPL में नहीं दिखा सके कमाल, कई दिग्गज हुए धराशायी
- ICC Men’s T20 World Cup Semi-Final line up confirmed as Pakistan and India qualify
- UP Byelection Result: गोला उपचुनाव में बीजेपी के अमन गिरी ने समाजवादी पार्टी को हराया